उत्तर प्रदेशफीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

दीपक सिंघल बने उप्र के नये मुख्‍य सचिव

deepak singhal ias 01लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने बुधवार देर शाम वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को सूबे का नया मुख्य सचिव बना दिया। नियुक्त होते ही सिंघल ने एनेक्सी पहुंचकर मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। 1982 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल वर्तमान में सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव हैं। प्रदेश सरकार ने उन्हें पिकप अध्यक्ष और स्थानीय आयुक्त नई दिल्ली का भी चार्ज दिया था। गौरतलब है कि मुख्य सचिव अलोक रंजन के 30 जून को रिटायर होने के बाद कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार मुख्य सचिव के पद का कार्यभार देख रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विदेश में थे। इस बीच सत्ता के गलियारे में चर्चा थी कि प्रवीर कुमार ही प्रदेश के मुख्य सचिव बने रहेंगे। हालांकि इस पद के लिए कई और नामों पर चर्चा चल रही थी। लेकिन, मुख्यमंत्री के आज वापस आने के बाद देर शाम दीपक सिंघल की मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति कर दी गई। उन्हें प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है।

Related Articles

Back to top button