दस्तक-विशेष

दीपक सिंह के जरिये युवाओं को जोड़ेगी कांग्रेस

डी.एन. वर्मा
deepakवैसे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का पार्टी चेहरा तय होना बाकी है, इस बीच विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह के जरिये युवाओं को जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है। समझा जाता है पार्टी एमएलसी दीपक सिंह के जरिये सुलतानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, जौनपुर और इलाहाबाद के साथ ही पूरे प्रदेश के युवाओं को जोड़ने पर जोर लगाएगी। इसका साफ संदेश नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य के सम्मान समारोह में पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी ने अपने उद्बोधन में दिया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने एक जुझारू और युवा कार्यकर्ता को एमएलसी का पद सौंपा है, उससे निश्चित तौर पर यह प्रदेश और देश में संदेश गया है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को आगे ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आये कार्यकर्ताओं में जो उत्साह दिख रहा है, उससे यह साफ होता है कि श्री दीपक सिंह की स्वीकार्यता अमेठी तक ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में है। उन्होंने श्री दीपक सिंह से कहा कि आप जिलों में निकलिये और युवा पीढ़ी में उत्साह भरिये और आगामी 2017 के चुनाव में मशाल बन जाइये। हर हाल में 2017 में उ0प्र0 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह हमेशा सबके बीच में रहेंगे और कांग्रेसजनों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
deepak MLCगौरतलब है कि रेलवे के पूर्व सलाहकार रहे दीपक सिंह अमेठी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं जिसका संबंध डॉ संजय सिंह से भी है। श्री सिंह अमेठी राजघराने का चेहरा हैं, कांग्रेस की सरकार के समय में परिवहन मंत्री भी रहे थे। यही वजह है कि पार्टी ने दोनों नेताओं के बीच संतुलन साधने के इरादे से डॉ सिंह को जहां राज्यसभा भिजवाया, वहीं दीपक सिंह को विधान परिषद का सदस्य बनवाया। दीपक सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा पार्टी के बड़े नेताओं को भलीभांति है, इसीलिए पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी उनको ‘महाभारत का अर्जुन’ संबोधित करते हैं। दीपक सिंह के एमएलसी बनाये जाने से युवा कांग्रेसियों में जो संदेश गया है उसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में अवश्य मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button