TOP NEWSफीचर्डस्पोर्ट्स

दुती ने हासिल की रियो ओलिंपिक की पात्रता

dutee_chand_25_25_06_2016एजेंसी/ अलमाटी (कजाकिस्तान)। राष्ट्रीय चैंपियन धाविका दुती चंद ने 100 मी. दौड़ में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जी कोसानोव स्मृति स्पर्धा में 11.30 सेकंड का समय निकालकर यह उपलब्धि हासिल की।

रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एथलीटों के लिए 100 मी. दौड़ में पात्रता समय 11.32 सेकंड रखा गया था। महिला एथलीट दुती ने निर्धारित पात्रता समय से 0.02 सेकंड बेहतर समय निकालते हुए रियो अोलिंपिक के लिए जगह पक्की कर ली। वे इस वर्ष रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली 99वीं भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

ओडिशा की 20 वर्षीय दुती के लिए यह सत्र शानदार साबित हुआ है। दिल्ली में सम्पन्न फेडरेशन कप टूर्नामेंट में दुती मात्र 0.01 सेकंड से रियो का टिकट हासिल करने से चूक गई थीं लेकिन कजाकिस्तान में उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button