व्यापार

दुनियाभर में फैले भारतीयों ने भेजे 71 अरब डॉलर

doller_1वाशिंगटन। भारत प्रवासी नागरिकों से प्राप्त मनीऑर्डर की रकम के मामले में विकासशील देशों में इस साल पहले स्थान पर रहेगा। विश्व बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक भारत को 2014 में इस स्रोत से 71 अरब डॉलर की रकम मिलेगी। रपट के अनुसार इस वर्ष विकास शील देशों को प्रवासियों से कुल मिलाकर 435 अरब डॉलर की प्राप्ति की संभावना है जो कि 2013 के मुकाबले पांच प्रतिशत अधिक है। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट उत्प्रवासन और विकास का सार में कल कहा है कि दुनिया में सबसे अधिक उत्प्रवासी भारत के हैं और इनकी संख्या एक करोड 40 लाख है। भारत को इनसे इस साल 71 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा मिलने का अनुमान है और इस मामले में देश सबसे उपर रहेगा। विश्व बैंक समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने कहा, विकासशील देशों को अपने परदेशी नागरिकों से मिला धन इस साल पांच प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, मिस्र, हैती, होंडूरास और नेपाल जैसे देशों के कुल आयात खर्च का एक बड़ा हिस्सा परदेशियों द्वारा भेजे गए धन से निपटाया जाता है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button