अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीय

दुनिया की सबसे ‘बेशकीमती’ सेल्फ़ी ! फोटो सोशल साइट्स पर VIRAL

phpThumb_generated_thumbnail (37)एजेन्सी/ अब तक आपने खुद की कई बार सेल्फ़ी ली होगी, या दूसरों की सेल्फ़ी देखी होगी।  लेकिन क्या आपने अब तक की सबसे महंगी और बेशकीमती सेल्फ़ी देखी है? 

दरअसल, इन दिनों सोस्यल साइट्स पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जिसे लोग दुनिया की अब तक की सबसे महंगी और बेशकीमती सेल्फ़ी होने का दावा कर रहे हैं। 
 
ये सेल्फ़ी भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान ली गई है।  यह सेल्फ़ी इसलिए सबसे महंगी बताई जा रही है कि इसमें भारत के सबसे प्रभावशाली पांच शख्सियतें शामिल हैं। 
 
इसलिए है सबसे महंगी सेल्फ़ी 
दुनिया की सबसे महंगी सेल्फ़ी कही जा रही इस पिक में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन, क्रिकेट के ‘भगवान’ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, जाने-माने उद्योगपति मुकेश अम्बानी और उनकी पत्नी नीता अम्बानी मौजूद हैं। 
 
ये पहली बार है जब भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रभावशाली शख्सियतों की फहरिस्त में आने वाली भारतीय शख्सियतें एक साथ एक पिक में दिखाई दे रही हैं।  यही वजह है कि यह सेल्फ़ी दुबिया की अब तक की सबसे महंगी सेल्फ़ी बताई जा रही है। 
selfie-56ef8bc9019c3_l 
जमकर हो रही है शेयर 
जूनियर बिग बी अभिषेक बच्चन ने यह सेल्फ़ी भारत की पाकिस्तान पर जीत के तुरंत बाद खींच कर इसे अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की थी।  इसके बाद इस ‘करोड़पति’ पिक ने धमाल मचा दिया।  देखते ही देखते यह सेल्फ़ी तेज़ रफ़्तार से वायरल हो गई।  लोग इसे अब तक की सबसे महंगी सेल्फ़ी होकर आगे शेयर कर रहे हैं। 
 
पाकिस्तान के जीडीपी से तुलना 
सोश्यल साइट्स पर इस सबसे महंगी सेल्फ़ी पिक की तुलना पाकिस्तान की जीडीपी से की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सेल्फ़ी में मौजूद प्रभावशाली शख्सियतों की कुल आमदनी पाकिस्तान के जीडीपी से भी ज़्यादा है। 
 
ऐसे लग रहा है गणित 
दुनिया की सबसे महंगी सेल्फ़ी: 35 हज़ार अंतर्राष्ट्रीय रन (सचिन तेंदुलकर) + 250 फिल्में और एक्टिंग पर्फोर्मेंसेस + 200 बिलियन इंडस्ट्री (मुकेश अम्बानी)= पाकिस्तान की जीडीपी एक सेल्फ़ी में।  

Related Articles

Back to top button