पर्यटन

दुनिया के इन देशों में न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेशन के हैं अजीबोगरीब तरीके

1_1451540824दुनिया के कई देशों में नए साल का जश्न मनाने का अंदाज काफी जुदा है। सबसे पहले नए साल का जश्न क्रिसमस द्वीप में मनाया जाता है तो समोआ में सबसे आखिर में। खास और अलग तरीके से नए साल का स्वागत करने वालों में डेनमार्क का नाम अव्वल है। जानते हैं इनके बारे में।
 
जापान: खाते हैं नूडल्स
31 दिसंबर की शाम को जापान के लोग बकवीट नूडल्स खाते हैं। वे इसे टोशीकोशीसोबा कहते हैं, जिसका अर्थ है साल बीतने पर खाने वाले नूडल्स। साथ ही लोग आधी रात को 108 बार बजाई जाने वाली बौद्ध मंदिरों की बेल्स की आवाज सुनते हैं।
2_1451540824
वेनेजुएला
सूटकेस रखते हैं घर के पास वेनेजुएला के साथ-साथ अर्जेन्टीना, बोलिविया और मेक्सिको के लोग ज्यादा घुमक्कड़ कहलाते हैं। यहां लोग रात को घर के पास सूटकेस रखते हैं। इन लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उन्हें नए साल में यात्रा करने के ज्यादा मौके मिलेंगे।
कोलंबिया
जलाते हैं ‘मिस्टर ओल्ड ईयर’ को कोलंबिया के साथ क्यूबा और पोर्ट रिको में रहने वाले प3_1451540825रिवार एक छोटा सा गुड्डा बनाते हैं और फिर उसे घर के सदस्यों के पुराने कपड़े पहनाते हैं। इस गुड्डे को मिस्टर ओल्ड ईयर कहा जाता है। रात को 12 बजे ही इसे जला दिया जाता है। यह माना जाता है कि यह गुड्डा अपने साथ खराब यादों और उदासी को ले जाता है। मान्यता है कि इससे उनके जीवन और आने वाले साल में खुशियां आएंगी।
चीन

नई चप्पल पहनते हैं
चीन में लोग नए साल के दिन नई चप्पल पहनते हैं। इसे वे 8_145154087531 दिसंबर के पहले ही खरीद लेते हैं। इस दिन वे पटाखे भी जलाते हैं। इनका मानना है कि नए वर्ष के मौके पर यदि पटाखे जलाए जाएं तो बुरी आत्माएं दूर रहती हैं और देश में खुशहाली बनी रहती है।
पेरू

जलाई जाती है गुड़ियां
सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन इसका कारण बहुत अच्छा है। यहां के लोग मा6_1451540826नते हैं कि नए साल पर पुरानी गुड़िया जलाने से सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जानष्ट हो जाती है। इसके लिए गुड़िया पुराने कपड़ों, लकड़ी, कागज आदि से बनायी जाती हैं।
स्पेन 
 
निगलने पड़ते हैं अंगूर
घड़ी रात 12 बजने का संदेश दे इसके ठीक 12 सेकंड पहले से हर एक सेकंड में 7_1451540826स्पेनवासी एक अंगूर निगलते हैं। माना जाता है कि जो 12 अंगूर घड़ी की टिक-टिक के साथ निगलता है, वह सालभर भाग्यशाली रहता है।

Related Articles

Back to top button