मनोरंजनराष्ट्रीय

दुबई पुलिस ने बंद किया श्रीदेवी केस, रात तक मुंबई पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट ने जांच के बाद बॉलिवुड ऐक्टर श्रीदेवी के शरीर को उनके परिवार को सौंप दिया है। डिपार्टमेंट श्रीदेवी की मौत के मामले में अब कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर चुका है। मीडिया से बात करते हुए दुबई पुलिस ने बताया कि श्रीदेवी की मौत से जुड़े केस को बंद कर दिया गया है। दुबई की जांच एजेंसियों ने इस मामले में पहले ही किसी तरह के साजिश के ऐंगल को खारिज कर दिया था। पुलिस ने परिजनों और भारतीय वाणिज्य दूतावास को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जाने का अनुमति पत्र दे दिया है।दुबई पुलिस ने बंद किया श्रीदेवी केस, रात तक मुंबई पहुंच सकता है पार्थिव शरीर

बताया जा रहा है कि बाकी की बची हुई प्रक्रियाओं में करीब एक घंटा लग सकता है। जिस प्राइवेट प्लेन में श्रीदेवी को मुंबई लाया जाएगा, वह दुबई एयरपोर्ट से शाम 6:30 पर उड़ान भरेगा। वहीं प्लेन के रात 9:30 पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने की संभावना है। मुंबई के उपनगर अंधेरी वेस्ट में श्रीदेवी के घर ग्रीन ACRE के बगल में स्थित सेलिब्रेशन क्लब को उनके अंतिम दर्शनों के लिए सफेद रंग के फूलों से सजाया जा रहा है। 
दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन डिपार्टमेंट श्रीदेवी की मौत के मामले में कानूनी प्रक्रियाओं को पहले ही पूरा कर चुका था, लेकिन बेहद हाई प्रोफाइल केस होने के कारण दुबई पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। वह श्रीदेवी का शव उनके परिजनों को सौंपने से पहले 100 फीसदी निश्चिंत होना चाहती थी। शव मिलने में हो रही देरी की यही वजह थी। 

बता दें कि श्रीदेवी का परिवार, बॉलिवुड के तमाम सेलिब्रिटीज और उनके प्रशंसक शनिवार से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए मुंबई में जुटे हैं। दुबई में भारतीय दूतावास के अधिकारी भी श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए तमाम संभव कोशिशों में जुटे हुए हैं। शनिवार शाम को दुबई के होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। दुबई पुलिस ने इस मामले की जांत कर क्लियरंस देते हुए बताया था कि श्रीदेवी बेसुध होकर बाथटब में गिर गईं थीं और डूबने से उनकी मौत हो गई। 

Related Articles

Back to top button