National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

दुराचार में असफल होने पर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास

rapगोरखपुर। खोराबार क्षेत्र के एक गांव में सुबह किशोरी घर पर अकेली होने पर गांव का एक युवक ने किशोरी के साथ जोर जबरदस्ती करने के प्रायास में असफल होने पर किशोरी के घर में ही मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा कर भाग निकला। किशोरी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इसकी हालत को देखते हुए। डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। खोराबार थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सुबह इस घटना से सनसनी फैलगयी जब किशोरी की जलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इस घटना की जानकारी हो ते ही किशोरी की मां ने बताया कि गांव का एक युवक ने किशोरी को घर में अकेला देखकर घर में घुस गया। जब जोर जबरदस्ती करने पर किशोरी से असफल रहा तो घर में रखा किरोसिन लेकर किशोरी के उपर डालकर आग लगा दिया। जिससे किशोरी जोर जोर चिल्लाने लगी तो ग्रामीणों ने मां के साथ झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्तीकराया जहां किशोरी की हालत को देखते हुए किशोरी को मेडिकल रेफर कर दिया। वही इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस इस घटना जांच पड़ताल करने लगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी का कोई सुराग नही लगा पायी थीं।

Related Articles

Back to top button