अपराध

देवरिया में छेडख़ानी का विरोध करने पर किशोरी को चाकू मारा

देवरिया। उत्तर प्रदेश में महिला तथा किशोरियों के प्रति अपराध में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज देवरिया में एक शोहदे ने किशोरी को छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे किशोरी घायल हो गई है। पीठ में चाकू लगने से घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देवरिया में छेडख़ानी का विरोध करने पर किशोरी को चाकू मारा

देवरिया में आज शोहदे ने छेडख़ानी का विरोध करने पर किशोरी पर चाकू से हमला बोल दिया। यहां पर सदर कोतवाली क्षेत्र के लाहिलपार गांव की किशोरी को गांव का ही एक युवक करीब दस दिन से छेड़ रहा था। इससे आजिज किशोरी ने यह बात पिता को बता दी। 

पिता ने शोहदे के  घरवालों से पूछा तो युवक को नागवार गुजरा और उसने गांव के पास दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी का गला दुपट्टे से दबा दिया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया। चाकू का वार किशोरी की पीठ में लगा है। जिला चिकित्सालय में किशोरी का इलाज चल रहा है।

 

Related Articles

Back to top button