अपराधराष्ट्रीय

देवरों ने दोस्तों से मिलकर किया भाभी का गैंपरेप

एंजेंसी/ l_gangrape-1462774516सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करते हुए दो देवरों ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर रविवार शाम नशे में धुत होकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला की स्थिति खराब होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार महू गांव निवासी 30 वर्षीय महिला खेत में चल रही बाड़ी को रविवार शाम संभालने गई थी। आरोप है कि इस दौरान खेत में नशे में धुत होकर छह युवक आए और महिला के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी महिला को बदहवास छोड़कर वहां से भाग निकले। जब महिला का पति खेत में पहुंचा तो पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

थानाधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि आरोपियों में से दो पीड़िता के देवर हैं। मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ एक आरोपी ने दो दिन पूर्व भी रेप का प्रयास किया था। इस मामले की भी पीड़िता ने शिकायत की थी।

Related Articles

Back to top button