राष्ट्रीय

देश की नंबर वन IAS बनी DM नेहा शर्मा….मोदी सरकार ने खुद दिया सम्मान

बेटियों को सशक्त बनाने के लिए UP की डीएम नेहा शर्मा द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले भर में बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ को लेकर अभियान चलाया। बेटियों को न केवल स्कूल भेजा बल्कि उनके लिए हर सुख सुविधा मुहैया कराई। बेटियों के लिए किए गए कार्य को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर इफैक्टिव कंम्युनिटी इंगेजमेंट श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेेकर उनका नाम चयनित किया गया था।

देश की नंबर वन IAS बनी DM नेहा शर्मा….मोदी सरकार ने खुद दिया सम्मानदेश की नंबर वन IAS बनी DM नेहा शर्मा….मोदी सरकार ने खुद दिया सम्मानबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की चौथी वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित किया गया। 24 जनवरी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार आयोजन की थीम इंपावरिंग गर्ल्स फॉर ए ब्राइटर टूमारो थी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में विभिन्न श्रेणियों में विशेष प्रदर्शन वाले देश के 25 जनपदों को चयनित किया है। इसी के तहत फिरोजाबाद को भी चयनित किया गया है। डीएम को कार्यक्रम में सम्मानित करने को बुलावा भेजा गया था।

दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने जिले की डीएम नेहा शर्मा को प्रशस्त्रि पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस कार्य की सफलता को लेकर मिलने वाले सम्मान को लेकर डीएम नेहा शर्मा ने फिरोजाबाद वासियों को बधाई दी है।

आपको बता दें नेहा शर्मा का जन्म छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया में हुआ था। 26 साल की उम्र में नेहा आईएएस बनी थी। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2012 में बागपत में बतौर एसडीएम के पद पर हई। जिसके बाद 2013 में कानपुर और 2014-15 में उन्नाव की सीडीओ रहीं। वही 2017 उन्होने फिरोजाबाद की जिलाधिकारी के रूप मे काम संभाला।

इस दौरान नेहा शर्मा ने फिरोजाबाद मे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का अभियान चलाया। जिसमें 5100 कन्याओं का पूजन किया गया और फिर उन्हें खाना भी खिलाया गया। जिसमें कई बड़े अधिकारियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया था और इन्हीं प्रयासों के चलते अब फिरोजाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर इफैक्टिव कन्यूनिटी इंगेजमेंट श्रेणी में बेटी बचाओं कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित कि किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button