राष्ट्रीय

देश की बेटी,पेशे से पुलिसवाली,फतेह की दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी

अनिता का जन्म हिसार जिले में एक गरीब परिवार में हुआ था। अनिता को कबड्डी का शौक था, जिसके चलते उसने 5वीं कक्षा से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। लेकिन अपने इस शौक को अधिक दिन जिंदा नहीं रख पाई। 2001 में पिता की मौ’त के बाद अनीता ने कबड्डी खेलना छोड़ दिया। ऐसे में अनिता ने परिवार की आर्थिक दशा को सुधारने के लिए नौकरी की तलाश की। 2008 में हरियाणा पुलिस में नौकरी भी मिल गई। अनिता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।

देश की बेटी,पेशे से पुलिसवाली,फतेह की दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी हम बात कर रहे हैं विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही अनिता कुंडू की। देश की इस बेटी में ऐसा जुनून सवार है दुनिया की सातों सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का। अनिता कुंडू ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को नेपाल की ओर से 2013 और चीन की तरफ से 2017 में दोनों रास्तों से फतह करके भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला होने का गौरव प्राप्त किया था।

सातों महाद्वीपों की सात ऊंची चोटियों को फतह करने का उनका लक्ष्य है। भारतीय समय के अनुसार आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर माउंट विन्सन को फतह कर लिया। दक्षिणी ध्रुव पर स्थित माउंट विन्सन अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। बर्फीली हवाओं व -40°तक के तापमान को सहन करते हुए अनिता ने ये कीर्तिमान स्थापित किया।

जून 2018 में अमेरिका की देनाली पर भी उन्होंने चढ़ाई की थी, लेकिन बर्फीले तूफान की वजह से चोटी से चंद मीटर दूरी पर उन्हें अपने कदम रोकने पड़े थे। मार्च 2018 में इंडोनेशिया की कारस्टेन्स पिरामिड शिखर, जून 2018 में अमेरिका की देनाली, अगस्त 2018 में यूरोप की एल्ब्रुस, अक्टूबर 2018 में अफ्रीका की किलिमंजारो को वह फतह कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button