टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

देश में भारी बारिश, कर्नाटक में रेड अलर्ट

नई दिल्ली : देश में गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक में लगातार भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर 8 और 9 अगस्त को कोडागु जिले में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बेलगावी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा त्रिशूर, पलक्कड़, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेनों को रद करना पड़ा है।

कई ट्रेनों के रूट भी डाईवर्ट किया गया है। इसके चलते हुबली रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए राज्य परिवहन निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र में मिरज और कराड के बीच आज से 3 दिनों तक विशेष सेवा ट्रेन चलाई जाएगी। कराड, सांगली, मिरज, और पंढरपुर में भारी बारिश और जल भराव के कारण सड़क यातायात बाधित हो गया है। मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने इसकी जानकारी दी है। भारी बारिश के कारण कर्नाटक के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पार्सल सेवा की इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 3 को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज तड़के करीब 4:00 बजे हुआ। महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए और अनुच्छेद 370 के निरस्त होने पर अगली सूचना तक मानवीय आधार पर अपने आंदोलन को अस्थायी रूप से रोक दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की पांच टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए एयरलिफ्ट कर पंजाब से महाराष्ट्र लाया गया है। वे पहले पुणे पहुंचेंगे और फिर सांगली, कोल्हापुर और पुणे के बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात होंगे। एनडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित सतारा जिले में बचाव अभियान में पहले से लगी हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिण तटीय ओडिशा, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों मेंमानसून की व्यापक सक्रियता बनी रही। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भीमानसून सक्रिय दिखा। इस दौरान उत्तरी कोंकण और गोवा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक मेंमानसून सामान्य रहा। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत और गुजरात को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों मेंमानसून का कमजोर दिखा। अगले 24 घंटों में मानसून गुजरात के दक्षिणी हिस्सों और उत्तरी कोंकण व गोवा के हिस्सों में सक्रिय बना रह सकता है। विदर्भ, दक्षिणी कोंकण और गोवा, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल समेत छत्तीसगढ़ मेंमानसून के व्यापक सक्रियता देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, बाकी गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के पश्चिमी भागों और पूर्वी तथा बिहार और झारखंड केमानसून के सामान्य स्थिति में बने रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button