उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

देश लूटने में मस्त है मनमोहन-सोनिया की मंडली : गडकरी

gadkariलखनऊ /मथुरा (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि देश के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। गडकरी ने कहा कि मनमोहन-सोनिया की मंडली देश लूटने में मस्त है।  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मथुरा (बाजन) में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही। चौधरी चरण सिंह का स्मरण करते हुए गडकरी ने कहा ‘‘चौधरी साहब आजीवन किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे। किसानों के सम्मान और स्वाभिमान को कभी  झुकने नहीं दिया। आज उनकी आत्मा अपने बेटे और पोते को  कांग्रेस के गोद में खेलते हुए देखकर दुखी होगी।’’ उन्होंने कहा कि चौ. अजीत सिंह व जयंत चौधरी नारे तो किसानों का लगाते हैं किंतु राजनीति व्यक्तिगत स्वार्थ की करते है। वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर हावी होते परिवारवाद पर सपा- कांग्रेस को घेरते हुए गडकरी ने कहा ‘‘सोनिया को केवल राहुल की राजनीति और मुलायम सिंह यादव को केवल अखिलेश यादव की चिंता है। व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति के कारण ही देश गर्त में जा रहा है।’’

Related Articles

Back to top button