टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

दो दिन के ओडिशा दौरे पर गृहमंत्री, मंत्रियों के साथ किए श्रीजगन्नाथ के दर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रताप सारंगी और प्रहलाद सिंह पटेल भी उनके साथ हैं। अमित शाह ने दौरे के दूसरे दिन शनिवार की सुबह धामपुरी पहुंचकर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। तीनों मंत्रियों के साथ भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा राज्य अध्यक्ष समीर महंती, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी महाप्रभु के दर्शन किए। महाप्रभु के दर्शन करने के बाद अमित शाह भुवनेश्वर के लिए निकल गए। भुवनेश्वर में उन्होंने महाप्रभु श्रीलिंगराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

अमित शाह आज कई कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे। अमित शाह के आगमन को देखते हुए श्रीमंदिर के आस-पास पुख्ता सुरक्षा के इंतेजाम किए गए थे। अमित शाह का काफिला जैसे ही श्रीमंदिर कार्यालय के पास पहुंचा आम लोगों के लिए दर्शन बंद कर दिए गए। अमित शाह के दर्शन करने के बाद पुनः सामान्य दर्शन शुरू हो गए। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह ने पुरी पहुंचकर महाप्रभु का आशीर्वाद लिया।

इससे पहले अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक सभा में विपक्ष पर जमकर बरसे। अमित शाह ने कहा, कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार चले जाएंगे… अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो? मैं आज फिर से यहां कहना चाहता हूं कि सीएए से देश के एक भी मुसलमान, एक भी अल्पसंख्यक का नागरिकता अधिकार नहीं जाने वाला है। सीएए नागरिकता लेने का कानून है ही नहीं, बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

Related Articles

Back to top button