टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

धरती का चौथा चक्कर लगाने रवाना होंगे पीएम मोदी

modi_on_tour_04_06_2016एजेंसी/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पांच देशों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। अपने इस तूफानी दौरे पर वे महज 6 दिन में अफगानिस्तान, कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मैक्सिको जाएंगे।

26 मई 2014 को प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से मोदी की विदेश यात्राएं चर्चा में रही हैं। तब से लेकर अब तक (22-23 मई 2016) मोदी ने 92 दिन विदेश यात्राओं पर बिताए हैं। 42 देशों की यात्रा करते हुए कुल 1,54,576* किमी का हवाई सफर किया है।

धरती का एक चक्कर 40,030 किमी में पूरा होता है। इस लिहाज से मोदी तीन चक्कर तो कभी के पूरे कर चुके हैं। शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचते ही वे उतने किमी की विदेश यात्रा कर चुके होंगे, जितने में धरती के चार चक्कर लगाए जा सकते हैं।

मोदी की विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा

2014: 30 दिन, 9 देश, 47,170 किमी हवाई सफर

  • भूटान- दो दिन 1230 KM (दिल्ली से टिम्पू)
  • ब्राजील- चार दिन 14551 KM (दिल्ली से ब्रासिलिया)
  • नेपाल- दो दिन 807 KM (दिल्ली से काठमांडू)
  • जापान- चार दिन 5880 KM (दिल्ली से टोक्यो)
  • अमेरिका-संयुक्त राष्ट्र – पांच दिन 11,888 KM (दिल्ली से न्यूयॉर्क)
  • म्यांमार-ऑस्ट्रेलिया-फिजी – दस दिन 12007 KM (दिल्ली से सूवा)
  • नेपाल- तीन दिन 807 KM (दिल्ली से काठमांडू)

2015: 55 दिन, 29 देश, 89,570 किमी हवाई सफर

  • सेशेल्स-मॉरिशस-श्रीलंका चार दिन 10,093 KM (दिल्ली से विक्टोरिया)
  • सिंगापुर- एक दिन 4126 KM (दिल्ली से सिंगापुर)
  • फ्रांस-जर्मनी-कनाडा आठ दिन 11765 KM (दिल्ली से टोरंटो)
  • चीन – तीन दिन 3801 KM (दिल्सी से बीजिंग)
  • मंगोलिया – दो दिन 3330 KM (दिल्ली से उलन बतार)
  • द. कोरिया – दो दिन 4719 KM (दिल्ली से सिओल)
  • बांग्लादेश – दो दिन 1435 KM (दिल्ली से ठाका)
  • उज्बेकिस्तान-कजाकिस्तान-रूस-तुर्कमेनिस्तान-किर्गिस्तान-तजाकिस्तान आठ दिन 3367 KM (दिल्ली से ऊफा)
  • यूएई- दो दिन 2205 KM (दिल्ली से दुबई)
  • आयरलैंड – एक दिन 7137 KM (दिल्ली से डब्लिन)
  • यूएस-यूएन – सात दिन 11888 KM (दिल्ली से न्यूयॉर्क)
  • यूके-तुर्की – पांच दिन 6769 KM (दिल्ली से लंदन)
  • मलेशिया – दो दिन 3803 KM (दिल्ली से कुआलालंपुर)
  • सिंगापुर – तीन दिन 4126 KM (दिल्ली से सिंगापुर)
  • यूएन-फ्रांस – दो दिन 6647 KM (दिल्ली से पेरिस)
  • रूस-अफगानिस्तान-पाकिस्तान – तीन दिन 4359 KM (दिल्ली से मॉस्को)

2016: 7 दिन, 4 देश, 17,836 किमी सफाई सफर

  • बेल्जियम-यूएस- तीन दिन 12201 KM (दिल्ली से वॉशिंगटन)
  • सऊदी अरब- दो दिन 3075 KM (दिल्ली से रियाद)
  • ईरान- दो दिन KM 2560 (दिल्ली से तेहरान)

कुल हिसाब-किताब

  वर्ष दिन देश हवाई सफर
  2014 30 दिन 09 देश 47,170 किमी
  2015 55 दिन 29 देश 89,570 किमी
  2016 7 दिन 04 देश 17,836 किमी
कुल 3 साल 92 दिन 42 देश 1,54,576 किमी

(*मोदी ने जहां-जहां एक बार में एक से ज्यादा देशों की यात्राएं की हैं, वहां सबसे ज्यादा दूरी वाले देश को गणना में शामिल किया गया है। 42 देशों में उनकी एक ही देश की एक से अधिक यात्राएं भी शामिल हैं।)

 

Related Articles

Back to top button