राष्ट्रीय

धर्मनिरपेक्षता की भावना बनाये रखती है भारतीय नौसेना : नेवी चीफ आरके धवन

96383-rk-dhowanनई दिल्ली : देश में धार्मिक असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धवन ने जोर देकर कहा कि उनका बल ‘पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष’ है और भारतीय नौसेना का प्रत्येक जहाज भारत का सूक्ष्म जगत है।

धवन ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता किसी व्यक्ति और सबसे छोटी इकाई से शुरू होती है। उन्होंने कहा कि नौसेना धर्मनिपेक्षता की भावना बनाये रखती है। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बारे में बात करना चाहूंगा कि नौसेना में यह कैसे है। भारतीय नौसेना का प्रत्येक जहाज भारत का सूक्ष्म जगत है जिस पर प्रत्येक राज्य और प्रत्येक धर्म के कर्मी होते हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘इसलिए नौसेना स्वभाव से पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष है और इसकी शुरूआत हमारे प्रत्येक कर्मी सबसे छोटी इकाई से होती है। यह रूख और यह अनुभूति और भावना…में बनाये रखी जाती है।’ धवन ने यह बात इस सवाल के उत्तर में कही कि धार्मिक असहिष्णुता से उकसायी गयी कट्टरता क्या तेजी से एक राष्ट्रीय एवं वैश्विक खतरा बनती जा रही है।

संवाददाता ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लिखे गए खुले पत्र के साथ ही एक रक्षा विचार मंच द्वारा कट्टरता के खतरे पर एक चर्चा आयोजित करने की योजना का उल्लेख किया था।

 

Related Articles

Back to top button