फीचर्डराष्ट्रीय

धीरूभाई अंबानी, रजनीकांत को पद्म विभूषण, सायना-सानिया को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया

ambani-rajani-collage_650x400_51453715422दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित करने के लिए पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की, जिसके अनुसार दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने इस वर्ष धीरूभाई सहित कुल आठ हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाज़े जाने की घोषणा की है, जिनमें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन भी शामिल हैं।

पद्मविभूषण के अतिरिक्त 19 लोगों को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण तथा 87 व्यक्तियों को चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, बॉलीवुड पार्श्वगायक उदित नारायण तथा पूर्व CAG विनोद राय को तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण दिए जाने का ऐलान हुआ है।

देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री को पाने वाले लोगों में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता उज्ज्वल निकम शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button