स्पोर्ट्स

धोनी ने रांची में बारिश का जमकर उठाया भरपूर लुफ्त

dhoni_3006_30_06_2016रांची। भारतीय वन-डे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में हैं। बुधवार की दोपहर वे प्रैक्टिस के लिए रांची के जेएससीए स्टेडियम पहुंचे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। वे अपनी बाइक से घर से निकले थे। स्टेडियम पहुंचने तक धोनी बारिश में भींग गए।

इसके बाद उन्होंने बारिश का भरपूर लुफ्त भी उठाया। वैसे उन्होंने पानी से बचने के लिए हेलमेट लगा रखा था। इस दौरान कई फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ फोटोज भी ली।

धोनी इन दिनों अपने घर में बेटी जीवा और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बार धोनी अपना बर्थडे भी रांची में ही मनाएंगे। टीम इंडिया को अब वन-डे सीरीज अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलनी है, तब तक धोनी के रांची में ही रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button