फीचर्डराष्ट्रीय

नकली नोटों के साथ दो लोग किया गिरफ्तार

लुधियाना (ईएमएस)।कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाली भारती करेंसी के साथ 2 लोगों को पकड़ा है। उनके पास से पुलिस ने 18 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट 100 रूपए के हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं, मगर नोट बंदी के बाद से ये लोग अपने धंधे में तेजी ले आए। दोनों आरोपियों के पहचान चरनजीत सिंह और रामदास के रूप में हुई है।दोनों ऑटो चालक हैं। पुलिस ने इन्हें रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक ये लोग कम पढ़े लिखे लोगों में इन नोटों को चलाते थे। ये ऑटो चालकों को ही खुले पैसों की जरूरत होने पर पांच सौ और दो हजार रुपए के खुले के रूप में देते थे। ये जाली नोट पंजाब के जालंधर जिले से लाते थे।

Related Articles

Back to top button