टॉप न्यूज़फीचर्डस्पोर्ट्स

‘नरसिंह यादव के खाने में दवाई मिलाने वाले कथित आरोपी की हुई पहचान’

नई दिल्ली: एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि सोनीपत कैंप में नरसिंह यादव के खाने में कथित दवाई मिलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है।

narsingh-yadav_650x400_51463395138जानें इस खबर से जुड़े 10 महत्वपूर्ण अपडेट : 

  1.  भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि नरसिंह यादव के खाने में दवा मिलाने की बात सच है।
  2. उन्होंने कहा कि सोनीपत कैंप में नरसिंह यादव के खाने में दवाई मिलाई गई। मिलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है।
  3. भारतीय कुश्ती संघ के मुताबिक जिस आरोपी की पहचान की गई है, वह एक सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का भाई है।
  4. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी छत्रसाल अखाड़े में प्रैक्टिस करता है। साई सेंटर के रसोइये ने भी इस आरोपी की पहचान की है।
  5. हालांकि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने पहलवान सुशील कुमार के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा।
  6. कुश्ती संघ के मुताबिक, पहचाने गए लड़के ने नरसिंह के खाने में दवाई मिलाने की बात भी मानी है। नरसिंह पहले दिन से ही कहते आ रहे हैं कि उन्हें किसी साज़िश के तहत फंसाया गया है।
  7. ब्रजभूषण सिंह पहले ही पहलवान नरसिंह यादव के समर्थन में ऐलान कर चुके थे कि नरसिंह के खिलाफ साजिश हुई है। सिंह ने तो यहां तक आरोप लगाया कि सोनीपत के कैंप में नरसिंह के साथ कोई साजिश की गई।
  8. सिंह ने नरसिंह की तारीफ करते हुए कहा था कि 50 से ज्यादा कुश्ती लड़ चुके नरसिंह ने कभी भी डोप टेस्ट देने से मना नहीं किया। कई खिलाड़ी यह टेस्ट देने से मना करते हैं।
  9. उन्होंने कहा कि नरसिंह की इस बात की सभी जगह तारीफ होती है और यहां तक की खुद नाडा भी नरसिंह की इस बात के लिए तारीफ कर चुका है।
  10. फेडरेशन का आरोप था कि 5 जून को खाने में छौंक लगाते समय प्रतिबंधित दवा डाली गई।

Related Articles

Back to top button