टॉप न्यूज़फीचर्डस्पोर्ट्स

नवंबर में विवाह बंधन में बंधेंगी पहलवान गीता

l_geeta-fogat-1466759335एजेंसी/ गुड़गांव|इस वर्ष रियो ओलंपिक में खेलने का मौका चूकी लंदन 2012 ओलंपिक में खेलने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता फोगाट इसी वर्ष शादी के बंधन में बंधेंगी। गीता के परिवार को पहले रियो में खेलने का इंतजार था, लेकिन वह क्वालीफाई नहीं कर सकीं। 

उनके पिता पहलवान महावीर फोगाट के अनुसार, शादी की तैयारी चल रही है। नवंबर माह में शादी होगी। गीता के पिता ने गीता के होने वाले पति के नाम का खुलासा नहीं किया है। उनसे संकेत दिए हैं कि जिसके साथ गीता की शादी होगी वह लड़का भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। उनके पिता ने कहा कि शादी के बाद गीता अखाड़े में रहेगी या नहीं यह बाद की बात है, लेकिन अभी वह खेलती रहेगी। 

भिवानी जिले के गांव बलाली के फोगाट परिवार की बेटी ने देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार गौरव बढ़ाया है। गीता ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप 2009 में स्वर्ण, 2011 में स्वर्ण और में 2013 में रजत जीता। 2012 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य, एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2012, 2015 में कांस्य पदक और 2012 में एशियन ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button