ज्ञान भंडार

नवजोत सिद्धू पर भाजपा ने चुप्पी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दिया बड़ा बयान

vijay-sampla-statement-on-social-media-about-navjot-sidhu_1477664108नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भाजपा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया। सांपला ने सिद्धू के बारे में फेसबुक पर लिखा कि कई बार जब घर में किसी बच्चे को ज्यादा ही प्यार दिया जाए, तो उसके मन में यह ख्याल आ जाता है कि मैं तो अपने घर, अपने परिवार से भी बड़ा हो गया हूं और फिर ऐसा बच्चा जीवन में धोखा ही खाता है।
क्या नहीं दिया नवजोत सिंह सिद्धू को भाजपा ने। तीन बार सांसद चुने गए, तो भाजपा के चुनाव निशान पर। पत्नी को विधायक बनाया भारतीय जनता पार्टी ने, सरकार में संसदीय सचिव का पद देकर सम्मान दिया। देश भर में भाजपा के हर मंच पर नवजोत सिंह सिद्धू को हाईकमान वाली प्रथम कतार में बैठाया। सिद्धू को भी यह भ्रम हो गया था कि भाजपा से भी बड़ा हो गया हूं। यह कहावत सिद्धू जोड़े पर बड़ी सटीक बैठती है।
 

Related Articles

Back to top button