ज्ञान भंडार

नवरात्रि में अगर आपको भी आ रहें हैं ये सपने तो समझिये बदलने वाली है आपकी किस्मत…

9 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। इन 9 दिनों में कि जानी वाली पूजा का फल कई गुना अधिक मिलता है, इसलिए इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखें जाते हैं। आज हम आपको कुछ शुभ संकेतों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको पता लग सकता मां आपसे प्रसन्न हुई या नहीं। स्वपनशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में कुछ सपनो का दिखना शुभ होता है। आइए, जानते हैं उन सपनो के बारें में।

सपने में उल्लू का दिखाई देना
नवरात्रि में अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझिए माता आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और बहुत जल्द आपके घर पर धन-संपदा आने वाली है।

सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखना
नवरात्रि में सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखते हैं तो इससे आपको जल्दी ही धन-लाभ होगा और घर में संपन्नता आएगी।

सपने में शंख देखना
नवरात्रि के पावन मौके पर सपने में शंख देखने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। दरअसल, जिस तरह शंख की ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठता है, वैसे ही देवी मां की कृपा से आपका नाम पूरे विश्व में गूंज सकता है।

स्वप्न में छोटी कन्या सिक्का देना
आपको स्वप्न में कोई छोटी कन्या सिक्का दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है, क्योंकि कन्या को साक्षात् दुर्गा जी का रूप माना जाता है। सपने मिलने वाले इस संकेत से पता चलता है की देवी मां की आप पर विशेष कृपा है।

सपने में मां लक्ष्मी जी के दर्शन
नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में आपको मां लक्ष्मी जी दर्शन दें तो ये समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है।

Related Articles

Back to top button