फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

नागपुर से मुंबई आ रही दुरंतो एक्सप्रेस के 6 एसी डिब्बे पटरी से उतरे

मुंबई: ठाणे के समीप टिटवाला स्टेशन के नज़दीक नागपुर से मुंबई की ओर आ रही दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस ट्रेन के करीब 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्धटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने आपदा प्रबंधन यान को मौके पर रवाना कर दिया।

म्यांमार: 48 घंटों से जारी हिंसा, जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग रहे रोहिंग्या मुसलमान

नागपुर से मुंबई आ रही दुरंतो एक्सप्रेस के 6 एसी डिब्बे पटरी से उतरेजिम्मेदार अधिकारियों ने जाॅंच के आदेश दे दिए हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही रेल हादसा हरिद्वार से पुरी के मध्य चलने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के साथ हुआ था। शनिवार की शाम उत्तरप्रदेश के खतौली के करीब रेल के लगभग 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

iPhone पर मिल रही है 18,000 तक की छूट, ये ऑफर शायद ही मिलेगा दोबारा

इस दुर्घटना में 23 की मौत हो गई थी दूसरी ओर 97 लोग घायल हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 3 पर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे तक पटरी से उतर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर अपने इस्तीफे की पेशकश की थी।

 

Related Articles

Back to top button