ना ‘संत’ हैं न ‘महात्मा’- ‘पाखंडी’ हैं देश के ये 14 सबसे बड़े बाबा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् ने 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में गुरमीत राम रहीम से लेकर आसाराम, राधे मां का नाम भी शामिल है. परिषद् की बैठक में कई अन्य बाबाओं के नाम पर भी फैसला लिया गया है. जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन बाबाओं का नाम जारी किया गया है.
आसाराम बापू उर्फ शिरमलानी- आसाराम बापू एक स्वयंभू संत हैं, जो अपने शिष्यों को एक सच्चिदानन्द ईश्वर के अस्तित्व का उपदेश देते हैं. उनके करोड़ों शिष्य हैं. आसाराम पर कई आरोप हैं और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं और जोधपुर जेल में बंद है. उन पर दुष्कर्म, अतिक्रमण आदि के मामले दर्ज हैं.
गुरमीत राम रहीम सिंह- डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद जेल में बंद है. फिल्मी स्टाइल में रहने वाले राम रहीम सिंह पर कई अन्य मामले भी दर्ज हैं और उनके कई राज धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं.
ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा- ओम बाबा के खिलाफ साइकिल चोरी से लेकर कई मामले दर्ज हैं. हाल ही में रियलिटी शो बिग-बॉस में दिखाई दिए ओम बाबा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.
OMG!! भारत के इस गांव में 8 पतियों की होती है सिर्फ एक पत्नी
इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी- चर्चित इच्छाधारी भीमानंद महाराज को सेक्स रैकेट चलाने और धोखाधड़ी के मामले में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे ही एक मामले में उन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले वो जमानत पर बाहर थे.










