पर्यटनफीचर्ड

नेचुरल ब्यूटी हरी-भरी वादियों से घिरा हिल स्टेशन “लोनावला’

1_1463722346महाराष्ट्र में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन लोनावला अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। सुंदर झील और झरनों का ये शहर टूरिस्टों के दिल को जीतने के लिए पूरे साल स्वागत को तैयार रहता है। पुणे से 64 किमी तथा मुंबई से 96 किमी दूर ये शहर एक अच्छे वीकेंड के लिए बाहें फैलाए खींचता है।
 
समुद्रतल से 624 मीटर की ऊंचाई पर बसे हरी-भरी पहाडियों से घिरे लोनावला की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां घूमने लायक कई सारी जगहें हैं। ट्रैकिंग का मन हो तो पहाड़ पर चढ़ने की सुविधा भी मौजूद है। ट्रैकिंग करते समय पहाड़ों के नजारों का लुत्फ अलग ही एक्सपीरियंस देता है। इस छोटे से शहर में घूमने के लिए कई जगहें हैं। राजमची पाइंट, लोनावला झील, कारला केव्स, लोहागढ़ फोर्ट, बुशी डैम, रईवुड पार्क तथा शिवाजी उद्यान प्रमुख हैं। परिवार के साथ घूमने जाना हो या दोस्तों के साथ मस्ती करनी हो, यह जगह सभी के लिए मुफीद है।
 2_1463722346
राजमची पाइंट
लोनावला से लगभग 6 किमी की दूरी पर खूबसूरत वादियों से सजा एक दूसरी जगह है राजमची। इसका यह नाम यहां के गांव राजमची के कारण पड़ा है। यहां का खास अट्रैक्शन शिवाजी का किला और राजमची वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी है। इस जगह की सुंदरता टूरिस्टों को बहुत लुभाती है।
रईवुड पार्क
 
यह स्थल पूरी तरह से हरियाली से भरा रहता है। खूब सारे पेड़ और धरती पर बिछी हरी घास का इलाका सबका मन मोह लेता है। बड़ों के साथ बच्चे भी यहां खूब मस्ती करते हैं। पार्क में स्थित प्राचीन शिव मंदिर हमें भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और आस्4_1463722347था से सराबोर कर देता है।
बुशी डैम/Bushi Dam
 
लोनावला से 6 किलोमीटर की दूरी पर बसा बुशी डैम एक फेमस पिकनिक स्पॉट है। बरसात के दिनों में जब यह पानी से लबालब भर जाता है तो इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। यहां कई पर्यटक पहुंचते हैं।

कब जाएं

लोनावला का मौसम ज्यादातर सुहावना ही रहता है। यहां किसी भी मौसम में जा सकते हैं। लेकिन मार्च से लेकर अक्टूबर के बीच यहां जाएंगे तो मजा कई गुना बढ़ जाएगा। बरसात का मौसम यहां की झीलों और झरनों को निहारने का सबसे अच्छा समय है।
 

7_1463722345क्या खाएं
लोनावला चिक्की के लिए मशहूर है। तिल, काजू, बादाम, मूंगफली, पिस्ता, अखरोट जैसे मेवों को शक्कर या गुड़ में मिलाकर बनाई जाने वाली चिक्की का स्वाद जबरदस्त होता है। यहां के फज भी बहुत फेमस हैं। लोनवला की यादगार के तौर पर आप यहां से चिक्की, चॉकलेट, मैंगो फज साथ ले जा सकते हैं।
 

कैसे जाएं
मुंबई से लोनावला 96 किमी है। लोनावला के लिए नजदीक का रेलवे स्टेशन लोनावला तथा नजदीक का हवाई अड्डा पुणे है। मुंबई और पुणे से सड़क मार्ग से भी लोनावला जा सकते हैं।
 

Related Articles

Back to top button