अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

नेफ्यू रियो ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

कोहिमा। एनडीपीपी के नेता नेफ्यू रियो को नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री के तौर पर रियो का यह चौथा कार्यकाल है, भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रियो राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। राज्यपाल ने भाजपा के वाई पैटन को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। इसके अलावा दस अन्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 10 मंत्रियों में से पांच भाजपा से, तीन नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ( एनडीपीपी) से, एक निर्दलीय और एक जदयू विधायक हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी महासचिव राम माधव समेत कई नेता शामिल रहे। निवर्तमान मुख्यमंत्री टी आर जेलियांग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।। असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर एवं मेघालय के मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। रियो ने 32 विधायकों के समर्थन से चार मार्च को सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इन विधायकों में एनडीपीपी के 18, भाजपा के 12, जदयू का एक और एक निर्दलीय विधायक है। राज्य में60 सदस्यीय विधानसभा है।

Related Articles

Back to top button