राष्ट्रीय

नेवी में सेक्स चेंज कराने वाला नौसैनिक मनीष गिरी बर्खास्त

भारतीय नौसेना के एक नाविक मनीष गिरि को सेक्स चेंज कराने के कारण सेवामुक्त कर दिया है। नाविक मनीष गिरी ने अपनी छुट्टी के दौरान अगस्त में सेक्स चेंज की सर्जरी कराई थी। भारतीय नौसेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नाविक ने यह खुद की मर्जी से किया था। जिसे बाद में बदला नहीं जा सकता। बता दें कि गिरि विशाखापटनम में एक नौसेना केन्द्र पर तैनात थे।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेना ने एक नौसैनिक नाविक मनीष गिरि को हटा दिया है. यह कदम नौसेना के उन नियमों के तहत उठाया गया है। जिसके प्रावधान के मुताबिक यह बता दिया जाता है कि सेवा की कोई जरूरत नहीं रह गई है। उसने भारतीय नौसेना में एक नाविक के रूप में अपनी नौकरी के लिए भर्ती नियमों और पात्रता मापदंड का उल्लंघन किया है। क्योंकि जब वह भर्ती हुए थे तब उनका जेंडर कुछ और था। नौसेना ने कहा, ‘भारतीय नौसेना सर्विसेज के मौजूदा नियम बदलते लैंगिक स्थिति के कारण नाविकों को सेवा जारी रखने की अनुमति नहीं देते हैं। गौरतलब है कि नौसेना में नाविक के पद पर सिर्फ पुरुषों की नियुक्ति होती रही है।

Related Articles

Back to top button