अन्तर्राष्ट्रीय

नोबेल शांति पुरस्कार कोलंबियाई नेता ग्रहण करेंगे

samos12-300x178बोगोटा।   के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने देश के आधे सदी से संघर्ष का शिकार रहे हजारों लोगों के प्रतिनिधियों के साथ नोबेल शांति पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नार्वे की यात्रा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को सैंटोस ने लगभग 40 लोगों को आमंत्रित किया, जिसमें करीबी मित्र व रिश्तेदार, शांति वार्ताकार और संघर्ष के शिकार लोगों के 10 प्रतिनिधि शामिल हैं।
सैंटोस ने कहा, “मैं नोबेल शांति पुरस्कार कोलंबिया के सारे देशवासियों, खासकर संघर्ष झेल रहे लोगों की तरफ से स्वीकार करूंगा।”

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कोलंबिया के राष्ट्रपति नार्वे की यात्रा की

राष्ट्रपति के साथ गृहयुद्ध के समय पीड़ित लोगों की मदद करने वाले व अपने परिवार के अधिकांश सदस्यों को खो चुकी सामुदायिक कार्यकर्ता पैस्तोरा मीरा ग्रेसिया, गृहयुद्ध व जनसंहार में जीवित बचे लेइनर पैलेसियोस, अपहरण का शिकार हुए एक नेता की विधवा फैबियोला पैलेसियोस, अपहरण का शिकार हुए पूर्व राष्ट्रपति उम्मीदवार इनग्रिड बेतानकोर्ट आदि जा रहे हैं।

राष्ट्रपति के अनुसार, दूसरों के लिए संघर्ष करना, क्षमा करने की क्षमता, सामाजिक सक्रियता के कारण मीरा आमंत्रित हुए लोगों में शामिल हैं। सैटोंस को कोलंबिया में दशकों से चल रहे गृहयुद्ध के मद्देनजर शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सैंटोस और कोलंबिया के रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज के नेता रोड्रिगो लोंडोनो ने संघर्ष समाप्त करने की दिशा में संशोधित शांति समझौते पर नवंबर में हस्ताक्षर किए थे।

Related Articles

Back to top button