मनोरंजन

नोरा फतेही ने अपने नये गाने से लूट लिया सबका दिल

मुंबई : बॉलीवुड की डांसिग क्वीन कहलाने वाली नोरा फतेही के डांस स्टेप का हर कोई दीवाना है। एक तो जहां वो अपनी खूबसूरती से लोगों को कायल कर जाती है। वहीं दूसरी ओर उनके ठुमकों को तो क्या कहना है। नोरा का आइटम सॉन्ग किसी भी फिल्म के लिये तड़के का काम कर जाता है। दिलबर-दिलबर गाने से हिट हुई नोरा आज सबके दिलों पर राज करती हैं। उनके आइटम सॉन्ग दिलबर-दिलबर, साकी-साकी या फिर गर्मी-गर्मी की बातें करें तो ये सभी गाने बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रहे।

इतने कम दिनों में ही नोरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। आज ही रिलीज हुआ नोरा फतेही की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ का नया गाना जालिमा कोका-कोला पिला दे रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। रिलीज होने के चंद घंटों में ही गाने को लाखों व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में नोरा को ब्लू और व्हाइट कलर के घाघरा चोली में डांस स्टेप्स करते देखा जा सकता है। गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक बार फिर से नोरा अपने दिलकश अंदाज से फैंस का दिल लूट कर ले गई हैं। आप भी नोरा का ये अंदाज देखकर उनके दीवाने हो जायेंगे।

आपको बता दें कि भुज द प्राइड ऑफ इंडिया फिल्म में नोरा फतेही को एक्टिंग करते देखा जायेगा। इस फिल्म नोरा फतेही के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार निभाते नजर आयेंगे। यह फिल्म साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी है। इसके साथ ही फिल्म भारतीय एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विजय कर्णिक की कहानी को बताती है। साल 1971 के युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने जब इंडियन एयर फोर्स एयर बेस को तबाह कर दिया था तब कैसे विजय कर्णिक ने अपनी टीम के साथ मिलकर इसे दोबारा बनाया था।

Related Articles

Back to top button