अजब-गजबअपराधफीचर्डराष्ट्रीय

पचास हजार का इनामी नक्सली नोएडा से गिरफ़्तार

लखनऊ : नोएडा सेक्टर-9 स्थित हरौला गांव में छिपे 50 हजार के ईनामी खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया है। बिहार और उससे सटे इलाकों में उसका आतंक था। उसने इस इलाके में 14 हत्‍याओं और आधा दर्जन नरसंहार को अंजाम दिया है। बिहार पुलिस को उसकी शिद्दत से तलाश थी।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार नक्‍सली एरिया कमांडर है। फ‍िलहाल नोएडा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आखिर वह किस मकसद से नोएडा में आया हुआ था? बिहार और झारखंड के इनामी नक्सली को दिल्ली से सटे नोएडा से गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली की शिनाख्त सुधीर के रूप में की गई है। हत्या जैसे कई मामलों में वांछित सुधीर बिहार से फरार होकर नोएडा में छिपा हुआ था। सुधीर नक्सलियों का एरिया कमांडर था और जोनल कमांडर के गिरफ्तार होने के बाद से ही वह नोएडा में छिपकर रह रहा था।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला सुधीर पिछले 4 साल से नोएडा में रहते हुए एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था, इसके अलावा सुधीर गाजियाबाद के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक का कोर्स भी ज्वाइन कर रखा था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने नक्सली सुधीर को धर दबोचा, उसके पास से पुलिस को कई जानकारी प्राप्त हुई है। सुधीर को नक्सल जोनल कमांडर अनिल राम का राइट हैंड बताया जाता है, जो नोएडा में रहकर नक्सलियों के लिए फंडिंग का काम देखता था। एसएसपी नोएडा अजयपाल शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुधीर वर्ष 2007 से एक हत्या के मामले में फरार चल रहा है। इसके अलावा भी सुधीर पर हत्या और गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं, इसमें एक फैक्टरी को बम से उड़ाने का भी मामला भी शामिल है, जिसके बाद से सुधीर नक्सलियों के लिए फैक्टरी मालिकों को धमकाकर फंड मैनेजमेंट का काम किया करता था। एसएसपी ने बताया कि सुधीर के पिता और भाई भी हत्या के ही अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।

Related Articles

Back to top button