राष्ट्रीय
पठानकोट में घुसपैठ की साजिश नाकाम, BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया, दो फरार

दस्तक एजेन्सी/ नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने आतंकी घुसपैठ की साजिश नाकाम कर दी है। पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने देर रात एक संदिग्ध घुसपैठिये को मार गिराया है। पठानकोट से सटे बामियाल में आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
गौर हो कि बामियाल बॉर्डर वही जगह है जहां से पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों ने घुसपैठ की थी। इस बीच 26 जनवरी के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट है और सेना के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। पठानकोट एयरबेस हमले के बाद इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।



