लखनऊ

‘पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ’ अभियान का हिस्सा बना आर्यकुल


लखनऊ : बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ़ कॉलेज मंगलवार को ‘पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ’ अभियान से जुड़ा और इस अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आर्यकुल के शिक्षकगण ने मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों में उलझकर बच्चों में कम हो रही किताबों को प्रति रुचि को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओ से अपील की कि उन्हें डिजिटल मीडिया की दुनिया से बहार निकल कर किताबों की दुनिया में वापस आने की जरुरत हैं जिससे सही मायने में उनका विकास होगा।


डिजिटल मीडिया का जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रभावीरूप से अभिन्न अंग बन जाने के कारण लोगों विशेषकर युवक-युवतियों में अध्ययन के प्रति गिरते रुझान को देखते हुए लखनऊ में आज पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ के अन्तर्गत आर्यकुल विद्यालय समूह के सभी घटकों में पुस्तकें पढ़ने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की पहल पर इस कार्यक्रम पर लखनऊ रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। यहां सवा लाख से अधिक विद्यार्थियों के अभियान में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति व अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक की गई। कि एक अक्टूबर की सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अभियान में सभी विद्यालयों और कॉलेजों को शामिल होने के लिए अनिवार्य रूप से निर्देश जारी किए गए हैं।


इतना ही नहीं ‘पढ़े लखनऊ-बढ़े लखनऊ’ अभियान में पुस्तक पढऩे का वीडियो बनाकर सभी कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय के यूडीआरसी सेंटर की ओर से उपलब्ध कराए गए पोर्टल पर डालना होगा। इस संबंध में 29 सितंबर को भी एक बैठक बुलाई गई है। इस अभियान में कॉलेज के प्रबंध निर्देशक सशक्त सिंह संग रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, विभागाध्यक्ष बी. के सिंह, अब्दुल रब खान, समस्त शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button