फीचर्डस्पोर्ट्स

पदक जीतते ही सिंधू पर बरसा सोना

sindhu-20_20_08_2016नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में अपने प्रदर्शन से सभी खेलप्रेमियों का दिल जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का नाम अब हर किसी की जुबां पर चढ़ चुका है। फाइनल मुकाबले में स्पैन की खिलाड़ी केरोलिना से हारने के बाद भी पीवी सिंधू ने सभी का प्यार जीता है। यही कारण है कि देशभर से सिंधू के लिए इनामों की बरसात हो रही है।

इस क्रम में पहला नाम मध्य प्रदेश सरकार का है। जिसकी ओर से सिंधू को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। हरियाणा सरकार ने 4 करोड़ रुपए देने का एलान किया। यही नहीं बल्कि पुरस्कार देने वालों की फेहरिस्त में भारत सरकार, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, रेलवे मिनिस्ट्री, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी शामिल हैं। इनकी ओर से भी सिंधू के लिए इनाम की घोषणा की गई है।

आंकड़ों में इनाम राशि –

1. हरियाणा सरकार-4 करोड़ रुपए

2. मध्य प्रदेश सरकार-50 लाख

3. बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया-50 लाख

4. रेलवे-75 लाख रुपए

5. इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन-30 लाख

6. भारत सरकार-30 लाख

7. सलमान खान-1.01 लाख रुपए

फानइल में कैरोलिना से हारी सिंधू

स्पेन की केरोलिना मारिन ने फाइनल मुकाबले में सिंधू को 2-1 से हरा दिया। बावजूद इसके सिंधू, ओलंपिक में मेडल जीतने वाली सबसे कम उम्र की एथलीट भी बन गई हैं। सिंधू ने पहला सेट 21-19 से जीता, जबकि केरोलिना ने दूसरा सेट 21-12 से और तीसरा सेट 21-15 से जीता।

भारत की पांचवीं महिला

1. कर्णम मल्लेश्वरी : वेटलिफ्टिंग : ब्रांज : 2000

2. मैरीकॉम : बॉक्सिंग : ब्रांज : 2012

3. साइना नेहवाल : बैडमिंटन : ब्रांज : 2012

4. साक्षी मलिक : रेसलिंग : ब्रांज : 2016

5. पीवी सिंधू : बैडमिंटन : सिल्वर : 2016

भारत का छठां रजत पदक

1. 1900, पेरिस : ब्रिटिश मूल के नॉरमन प्रिटचर्ड को 200 मीटर और 200 मीटर हर्डल्स में 2 सिल्वर

2. 2004, एथेंस : राजवर्धन सिंह राठौड़ को शूटिंग में।

3. 2012, लंदन : विजय कुमार को शूटिंग और सुशील कुमार को रेसलिंग में।

4. 2016, रियो : पीवी सिंधू को बैडमिंटन में।

Related Articles

Back to top button