BREAKING NEWSTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी का निधन

गाजीपुर : परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को गाजीपुर में दुल्लहपुर स्थित अपने आवास पर दोपहर डेढ़ बजे अंतिम सांस लीरसूलन बीबी को गांव धामूपुर स्थित कब्रिस्तान में शनिवार को सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अमेरिकी पैटन टैंकों को नेस्तनाबूद वाले वीर अब्दुल हमीद जंग के मैदान में शहादत नसीब हुई थी। मरणोपरांत उनको सेना के सर्वोच्च पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

रसूलन बीबी रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह अपने नियत समय पर उठीं। इसके बाद उन्होंने घर के सदस्यों से 10 सितंबर को मनाए जाने वाले वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। दोपहर करीब एक बजे अतानक उनकी तबीयत गड़बड़ हुई, जिसकी सूचना उनके पोते ने घर के सदस्यों को दी। उन लोगों के घर पहुंचते-पहुंचते रसूलन बीबी की सांस उखड़ चुकी थी।

Related Articles

Back to top button