अन्तर्राष्ट्रीय

परमाणु मुद्दे पर वैश्विक शक्तियों से वार्ता सार्थक रही : ईरान

irतेहरान। ईरान ने गुरुवार को कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक और वैश्विक शक्तियों के बीच नए दौर की बातचीत फलदायक रही है।प्रेस टीवी के अनुसार  ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के  बीच बुधवार को न्यूयॉर्क में बातचीत समाप्त हुई। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच देश अमेरिका  चीन  रूस  फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं। इस वार्ता में जर्मनी भी अपने परमाणु विशेषज्ञों के साथ शामिल रहा। वार्ता दो दिनों तक चली। ईरान की समझौता वार्ता दल के मुखिया हामिद बेदीनेजाद ने बताया कि इस वार्ता में परमाणु मुद्दे से जुड़े कुछ अहम तकनीकी विषयों पर बात हुई। 

Related Articles

Back to top button