फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

पर्यटन के लिहाज से होगा नदियों का विकासः राजनाथ

rajnath_gomtiलखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहा कि देश की नदियों का पर्यटन के लिहाज से विकास किया जाएगा। देश नदियों के बारे में विशेष शोध और अध्ययन की आवश्यकता है। आज सुबह लखनऊ में गोमती तट पर लोक अधिकार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिह के साथ केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती पहुंचीं। नेता द्वय ने गोमती नदी की सफाई साबरमती की तर्ज पर कराने को कहा। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने स्वच्छता अभियान शुरू कराया। इससे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन की राजनीति की विदाई का संकेत दिया और राज्यों में भाजपा की बहुमत वाली सरकारें गठित करने का आह्वान किया। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में दो दिनी प्रवास में राजनाथ ने सपा सरकार पर निशाने साधने के बजाए विकास के एजेंडे पर खुद को केंद्रित रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याे और उपलब्धियों को सराहने में कंजूसी नहीं बरती। उनका कहना था कि आजादी के बाद पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री का विदेश में इतनी गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह से लेकर प्रधानमंत्री जन धन योजना व मंगल यान मिशन जैसी उपलब्धि गिनाईं और कहा कि दस वर्षाे तक भाजपा सरकार कायम रहती है तो भारत विश्व शक्ति बनकर सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button