अजब-गजबफीचर्डराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ी मंसूर अहमद को निजी भारतीय अस्पतालों ने की मुफ्त हार्ट ट्रांसप्लांट की पेशकश

नई दिल्ली : पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ी मंसूर अहमद को निजी भारतीय अस्पतालों ने हार्ट ट्रांसप्लांट और इलाज मुफ्त में करने की पेशकश की है। विश्व कप टीम के विजेता सदस्य मंसूर अहमद ने हाल ही में मेडिकल आधार पर भारत सरकार से वीजा देने की अपील की थी। दिल्ली और मुंबई स्थित दो निजी अस्पतालों ने मंसूर को हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्टर करने और इलाज का पूरा खर्च उठाने की पेशकश की है।  पाकिस्तान के वर्ल्ड कप विजेता हॉकी गोलकीपर और भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखने वाले प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मंसूर अहमद के सीने में जल्द ही एक भारतीय दिल धड़क रहा होगा।
वहीँ खबर लगते ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है कि पाकिस्तानी हमें मारते हैं और हम बिना मांगे प्या उड़ेलते हैं, इस देश में पाकिस्तान के चाहने वालो की कमी नहीं। हालाँकि अहमद ने स्पष्ट किया है कि उन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत नहीं, वह केवल मेडिकल ग्राउंड पर भारतीय वीजा चाहते हैं, क्योंकि उनके डॉक्टर चौधरी परवेज ने उन्हें भारत में इलाज कराने की सलाह दी। अहमद और उनके डॉक्टर को इलाज के लिए पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति भारत सरकार के सहानुभूतिपूर्व रुख पर भरोसा है। इस मामले में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने कहा कि हम बहुत से विदेशी नागरिकों का इलाज करते हैं। इस मामले में यदि मरीज भारत में इलाज चाहता है, मैं इसमें कोई समस्या नहीं देखता।

Related Articles

Back to top button