International News - अन्तर्राष्ट्रीयTOP NEWS

पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देगा रूस

img_20161007022806

नई दिल्ली। POK में INDIAN के सर्जिकल स्ट्राइक को बार-बार नकारे जाने पर BJP सुब्रमण्यन स्वामी ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है।

खास तौर पर सबूत दिखाने की मांग पर स्वामी ने कहा है कि इस तरह के सबूत कभी दिखाए नहीं जाते। भले कोई आरोप लगाता रहे, हर चीज का खंडन करना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है।
ऑपरेशन के सबूत मांगे जाने पर स्वामी ने कहा कि ये पाक की मांग है, हम तो पाक की सेवा में हाजिर नहीं हैं। पाक एक सरकार है। पाक को वीडियो चाहिए तो रूस से पूछ ले। रूस ने बता दिया है कि आप इसे मना नहीं कर सकते हैं, क्योकि उसके पास टेप है। पाक के पास सैटेलाइट नहीं है। कोई भी आरोप लगा दे, खंडन करने की हमारी जिम्मेदारी नहीं है।
Image result for पुतिन
पाकिस्तान को वीडियो चाहिए तो रूस से पूछ ले: स्वामी 
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को बार-बार नकारे जाने पर सुब्रमण्यन स्वामी ने
पीओके में मौजूद आतंकी कैंपों पर कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है, पहले से सबको पता है। अब तो सबूत मिलने लगे हैं, उनकी पिटाई भी हुई है। अब समय आ गया है यूएन के जरिए आंतकवाद के प्रति सहानुभूति रखने वाले देश के रूप में छाप लगनी चाहिए।
बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के अलावा भारत की सियासत में भी तूफान मचा हुआ है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जहां पाकिस्तान दुष्प्रचार का करारा जवाब देने की मांग की है, वहीं कई कांग्रेस नेताओं ने खुलकर कहना शुरू कर दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है तो इसके सबूत दिखाए जाएं। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने तो इसे पूरी तरह फर्जी बता दिया।
 

Related Articles

Back to top button