स्पोर्ट्स

पाक की हार पर भड़की मॉडल कंदील, अफरीदी को दी गालियां तो…!

एजेन्सी/  phpThumb_generated_thumbnail (4)नई दिल्ली। वर्ल्ड टी 20 के सुपर-10 के 7वें मुकाबले में भारत को हराने पर न्यूड डांस का ऐलान करने वाली पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने पाक की हार पर बुरी से अफरीदी को फटकार लगाई। उन्होंने सोशल साइट ट्विटर पर शाहिद अफरीदी को जमकर गालियां दीं। उन्होंने ट्वीट कर अफरीदी को रिटायर होने की भी सलाह दी और कोच वकार यूनुस को मरने तक की सलाह दे डाली। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी अपलोड किया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच ने कहा था कि अगर पाकिस्तान भारत को ईडन में 19 मार्च को हरा देता है तो वो स्ट्रिप डांस करेंगी। साथ ये भी कहा था कि यह स्ट्रिप डांस कप्तान शाहिद अफरीदी को समर्पित होगा। कंदील भारत को हराने की अपील करती हुई वीडियो में कह रही हैं, मेरी जान शाहिद आफरीदी सिर्फ एक बार इंडिया को हरा दो प्लीज, आप जो कुछ बोलोगे मैं करूंगी आपके लिए, कुछ भी करूंगी, लेकिन इस बार इंडिया को हराना है।
कंदील सबसे पहले साल 2013 में सिंगिंग शो पाकिस्तानी आयडल के ऑडिशन में नजर आई थी। उस दौरान जजों ने उसके बेसुरे गाने सुनकर उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

रिजेक्ट होने के बाद कंदील का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया था और उसने कैमरे के सामने ही जजों को खूब भला बुरा कहा था। कंदील पाकिस्तान में अपनी बातों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले एक वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री को डार्लिंग भी कह चुकी हैं।

 

Related Articles

Back to top button