ज्ञान भंडार

पापा और बेटी की यह दिल को छू देने वाली तस्वीरें आपका दिन बना देंगी…

dad-and-daughter_650x400_61460098494एजेन्सी/ पापा की परी – लाडली बेटियां अपने डैडी के लिए किसी परी से कम नहीं होती, फिर वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाएं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो फिर यह तस्वीरें आपके दिल को जरूर छू जाएंगी। इंस्टाग्राम यूज़र @vskafandre द्वारा बनाए गए इस खूबसूरत आर्टवर्क में एक पिता और लाडली बिटिया के बीच के कुछ पलों को दिखाया गया है जिसे देखकर आपका मन भी अपने पापा की झप्पी लेने का कर जाएगा।

फिर वह बिटिया के बाल बनाने हो या फिर उसकी झूठ मूठ की टी पार्टी का हिस्सा बनना – पापा किसी बात के लिए मना नहीं करते। कलाकार ने पिता और बेटी के बीच के तारों को अपने काम के जरिए कुछ इस तरह दिखाया है कि यह सीधे आपको अपने बचपन में ले जाता है। आप भी देखिए और आनंद लीजिए इस बेहद प्यार भरे रिश्ते को उकेरती इन तस्वीरों का –

मेरे साथ मेरे पापा भी मुझ जैसे हो जाते हैं  –

भले ही चाय झूठ मूठ की हो लेकिन पापा इसे पीने से कभी मना नहीं करते –

कोई और दोस्त हो न हो लेकिन पापा मेरे हर खेल में होते हैं –

इसलिए जब पापा कहीं जाते हैं तो मुझे बहुत रोना आता है –

मेरे साथ पापा भी बच्चे बन जाते हैं –

और खेलते खेलते मैं पापा का हाथ पकड़े हुए ही सो जाती हूं –

Related Articles

Back to top button