राष्ट्रीय

पिछले 6 सालों में बच्चों के खिलाफ 300 फीसदी बढ़ी हिंसा

कोलकाता : भारत में बच्चों के खिलाफ पिछले 6 वर्षों में हिंसा बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। 2009 के बाद से भारत में बच्चों के खिलाफ हिंसक घटनाएं बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। यह चिंता का विषय है। नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्तुति काकर ने शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि 2009 में बच्चों के खिलाफ हिंसा के 24203 मामले दर्ज थे, जो 2015 में बढ़कर 92172 हो गए हैं। इसके बाद और तेजी के साथ बच्चों के खिलाफ हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। जो पूरे देश और समाज के लिए चिंता का कारण है।

Related Articles

Back to top button