टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

पीएम मोदी की तीन दिवसीय विदेश यात्रा : आज ब्रसेल्स में भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में शामिल होंगे

prime-minister-narendra-modi_650x400_71459280222एजेन्सी/  नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रसेल्स पहुंच चुके हैं। वह ब्रसेल्स में 13वें भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री तीन देशों की अपनी यात्रा के लिए निकले हैं और वह सबसे पहले बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पहुंचे हैं।

ब्रसेल्स में 22 मार्च को हुई आतंकी घटना के बीच पीएम मोदी वहां पहुंचे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करके उनके निकलने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी थी।

इसके बदा मोदी अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन जाएंगे, जहां वह 31 मार्च और एक अप्रैल को परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेंगे। उसके बाद वह दो दिनों की यात्रा पर सउदी अरब जाएंगे, जहां ऊर्जा एवं सुरक्षा सहयोग पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button