राज्यराष्ट्रीय

पुणे की लड़की ने किए खुलासे- भारत के कई लोग IS के संपर्क में

pune girl-llपुणे: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट(आईएस) के झांसे में आई पुणे की 16 वर्षीय लड़की ने खुलासा किया कि भारत में कम से कम दस और लोगों आईएस के संपर्क में है जिस में से चार महाराष्ट्र के है। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के सहायक पुलिस आयुक्त भानु प्रताप बार्गे ने बताया कि लड़की की काउंसलिंग के दौरान बताया कि भारत में कम से कम दस लोग आईएस के संपर्क में हैं। लड़की ने यह भी बताया कि कैसे आईएस से प्रभावित लोगों को कैसे निर्देश दिया जाता है और अगर पुलिस को उन पर शक हो तो क्या करना चाहिए। आईएस के गतिविधियों को संचालित करने वाले एक कथित आरोपी के झांसे में आई यह लड़की 2017 में आईएस में शामिल होने वाली थी। एटीएस के मुताबिक यह लड़की सोशल मीडिया के जरिये मोहम्मद सिराजुद्दीन के संपर्क में थी जिसे हाल की में जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। उस पर आईएस के लिए भर्ती करने का आरोप है। महाराष्ट्र एटीएस ने आईएस के द्वारा भारत में प्रचार और भर्ती के लिए सोशल मीडिया के उपयोग कर पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button