मनोरंजन

पूनम दुबे लॉकडाउन में बहा रही हैं जमकर पसीना, वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल

नोएडा। भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) की हिरोइनें ना सिर्फ अपनी अदाओं और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं, बल्कि अपने हैल्थी शरीर से भी फैंस को अपनी ओर बखूबी आकर्षित करती हैं। इसी का नतीजा है कि अपनी तंदुरुस्त बॉडी की वजह से आज भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस सक्सेस की बुलंदियों पर पहुंच गई हैं। इनमें ही एक नाम मशहूर अदाकारा पूनम दुबे (Poonam Dubey) का भी है। जिन्होंने कोरोना काल में बढ़ते वजन को कम कर दोबारा दर्शकों के दिल पर छा जाने की ठान ली है।

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे (Bhojpuri Actress Poonam Dubey) के वीडियो और मूवी यूट्यूब पर काफी देखे और पसंद किए जाते हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी एक्ट्रेस के लाखों फॉलोअर्स हैं। इसी कड़ी में पूनम का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद को फिट रखने के लिए डंबल एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

पूनम ने कैप्शन के जरिए ये भी बताया है कि वो खुद को फिट रखने के लिए घर पर ही एक्सरसाइज कर रही हैं। साथ ही लॉकडाउन के समय का भरपूर फायदा उठाती भी देखी गई हैं। पूनम दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने रवि किशन, दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, यश मिश्रा, पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और रितेश पांडे जैसे तमाम भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

अदाकारा पूनम दुबे (Poonam Dubey) मिस इलाहाबाद का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। साथ ही वो मिस यूपी के रेस में भी टॉप 5 में शामिल रही थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस कई एड में नजर आईं और सीरियल्स के लिए ऑडिशन दिया करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक भोजपुरी डायरेक्टर से हुई। जिन्होंने उन्हें झटपट फिल्म ऑफर कर दी।

Related Articles

Back to top button