National News - राष्ट्रीय

पूर्वी दिल्ली में ऑटो चालक ने किया महिला से रेप

नई दिल्ली : पूर्वीदिल्ली के गाजीपुर थाना के इलाके में सोमवार को देर रात एक ऑटो ड्राइवर ने एक महिला यात्री के साथ रेप किया। महिला ने आनंद विहार के लिए ऑटो पकड़ी थी, इसी दौरान उसे ऑटो में नींद अा गई। इसके बाद ऑटो चालक ऑटो को गाजीपुर के तरफ जंगल के तरफ ले गया और महिला से छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी और फिर रेप किया। इसके बाद उसे आनंद विहार माल के पास छोड़ कर भागने लगा तो महिला ने ऑटो चालक को पकड़कर शोर मचा दिया और लोगों को आप-बीती सुनाई। इसके बाद भीड़ ने ऑटो ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद ऑटो चालक को कोर्ट में प्रस्तुत किया, फिर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती हैं। परिवार में पति के अलावा तीन बच्चे हैं। रविवार रात महिला को बुलंदशहर जाना था। संगम विहार से सराय काले खां बस अड्डा पहुंचने के बाद महिला ने यहां से आनंद विहार जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो में बैठने के कुछ ही देर बाद महिला को नींद आ गई और वह गहरी नींद में सो गई। ऑटो ड्राइवर ने इसी बात का फायदा उठाया और वह ऑटो को गाजीपुर इलाके के जंगल में ले गया। महिला की जब आंख खुली तो ऑटो ड्राइवर उनके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो ऑटो ड्राइवर ने महिला का गला दबा दिया। उसने महिला को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह महिला को ऑटो में बैठाकर आनंद विहार बस अड्डा के लिए चल दिया। आरोपी महिला को आनंद विहार मॉल के पास छोड़कर जाने लगा। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों ने ऑटो ड्राइवर को दबोचकर उसे पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी ऑटो ड्राइवर घोंडा निवासी बृजेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया।

Related Articles

Back to top button