Political News - राजनीतिTOP NEWSफीचर्ड

पूर्वोत्तर में जीत के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य अब केरल उपचुनाव

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा ने सभी को तगड़ा झटका देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस शानदार जीत उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में विजय उत्सव मनाने का फैसला किया है। इसी के साथ भाजपा स्वर्णिम काल से केवल चार कदम दूर है। कर्नाटक, बंगाल, केरल और ओडिशा जीतना बाकी है। भाजपा का अगला लक्ष्य केरल है। त्रिपुरा में भाजपा की अविश्वसनीय जीत का असर आगामी चुनाव चेंगन्नूर विधानसभा सीट पर पड़ सकता है।त्रिपुरा में जीत के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य केरल उपचुनाव

भाजपा के इस प्रदर्शन के बाद अब महज केरल में लेफ्ट पार्टी की सरकार बची है। यहां भी लेफ्ट को सत्ता से बाहर करने में कांग्रेस लगातार कोशिश में रहती है। सीपीएम के विधायक के के रामचंद्रन नायर की जनवरी में मौत के बाद निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव होने वाले हैं। पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने पिछले चुनाव में चेंगन्नूर सीट में 42,000 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी। दो बार विधायक रहे पीसी विष्णुनाथ नायर को इस चुनाव में हार गए थे।

नायर ने 7,983 मतों के अंतर से चुनाव जीता था हालांकि उनके पक्ष में मिले वोटों की कुल संख्या पिछले चुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार ने जीती थी। चेंगन्नूर सीट पर हो रहे चुनाव सीपीएम और कांग्रेस के साथ भाजपा के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह 2019 के चुनावों के लिए चल रहा है, इसलिए इसके प्रभाव केरल की राजनीति में दूरगामी परिणाम होंगे। एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा अगर अमित शाह या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में रैली को संबोधित करते हैं तो कोई आश्चर्यचकित नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button