ज्ञान भंडार

पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा- रघुवर सरकार के खिलाफ पोल खोलो अभियान जल्द

uyeda_1447114545दस्तक टाइम्स/एजेंसी- झारखण्ड: रांची। पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद महा गठबंधन के घटक दल उत्साहित हैं। आनेवाले दिनों में राजद सहित समस्त विपक्षी दल मिलकर राज्य की रघुवर सरकार के खिलाफ पोल खोलो अभियान चलाएंगे। इसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी। वह सोमवार को पत्रकारों से बात कर रही थी। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व सांसद मनोज भुइयां, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव व जनार्दन पासवान मौजूद थे।
 
नई ऊर्जा का संचार
अन्नापूर्णा ने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम से झारखंड के विपक्षी दल काफी उत्साहित हैं। झारखंड में एक नई राजनीतिक ऊर्जा का संचार हुआ है। झारखंड की रघुवर सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में कोई काम नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर यहां भी सिर्फ बयानबाजी होती रही। राज्य सरकार को काम से कोई सरोकार नही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का इस बार कोई जलवा नहीं चला।

 

Related Articles

Back to top button