राष्ट्रीय

पेट्रोल 58 पैसे महंगा, डीजल 31 पैसे सस्ता

diesalनई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम लगातार दूसरी बार बढ़ाए हैं। पेट्रोल मूल्य में 58 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके उलट डीजल कीमतों में कमी की गई है। यह 31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 64.21 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इसके विपरीत डीजल के दाम घटकर 52.59 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। नई कीमतें गुरुवार की आधी रात से लागू हो गई हैं। तीनों सरकारी कंपनियां- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिदुस्तान पेट्रोलियम कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर ईंधन कीमतों की हर पखवाड़े समीक्षा करती हैं। कंपनियां इस समीक्षा के दौरान डॉलर और रुपए की विनिमय दर को भी ध्यान में रखती हैं। गौरतलब है कि देश में तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं। जिसके बाद लगातार कटौती के बाद दामों में इजाफा किया गया है।

Related Articles

Back to top button